फ्लेगशिप योजनाओं के लिए एनजीओ की बैठक

अजमेर। सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं में स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 21 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों एवं जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक रखी गई है।

सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अजमेर आएंगे

अजमेर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री आर.डी. जावा 16 दिसम्बर को सायंकाल 5 बजे अजमेर पहुंचेंगे और आजाद पार्क मे आयोजित वाल्मिकी समाज के सामूहिक विवाह सम्मलेन में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम कर 17 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे जयपुर जाएंगे।

सूचना के अधिकार के अधिनियम का उचित उपयोग करें

अजमेर। अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्थान मसूदा में नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम का उचित उपयोग करें, सार्थक एवं महत्वपूर्ण जानकारी मागें। संस्थान के सचिव जसवंत सिंह रावत ने बताया कि नागरिक इस अधिनियम का अनावश्यक लाभ उठाते हुए बेवजह परेशान करने के लिए जानकारी हेतु आवेदन करते हैं। … Read more

नयी प्रिटिंग मशीनों का शुभारम्भ समारोह जयपुर में

अजमेर। स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 106 वीं जयंती समारोह के अवसर पर उनकी स्मृति में नयी प्रिटिंग मशीनों का शुभारम्भ समारोह 18 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर जयपुर स्थित दैनिक नवज्योति के नवनिर्मित भवन परिसर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य … Read more

चार साल-बेमिसाल विकास प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक

अजमेर। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सूचना केन्द्र में आयोजित चार साल-बेमिसाल विकास प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ आगामी 19 दिसंबर प्रात: 11 से सायंकाल 5 बजे तक निशुल्क खुली रहेगी नागरिकों से आग्रह है कि वे इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और बच्चों को भी दिखाएं।

ललित कला अकादमी द्वारा गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी के पूर्व सदस्य तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के पूर्व उपनिदेषक श्री मोहनलाल जी गुप्ता के निधन से कला जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई है। अकादमी के अध्यक्ष प्रो0भवानी शंकर शर्मा ने श्री मोहनलाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि श्री गुप्ता ने राजस्थान ललित … Read more

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं हेतु ऑन लाईन पोर्टल

अजमेर जिले में संचालित समस्त राजकीय महाविद्यालय/संस्थान एवं निजी महाविद्यालय/संस्थानों के संस्था प्रधानों एवं इनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, विषेष पिछडा वर्ग के छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 से उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं हेतु ऑन लाईन पोर्टल विकसित किया जाकर 05.09.2012 से लागू किया जा चुका … Read more

सरकारी मुख्य सचेतक अजमेर आयेंगे

अजमेर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा 13 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे और प्रात: 11 बजे सूचना केन्द्र में सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. शर्मा दोपहर 2.30 बजे सरवाड़ में बैठक लेकर सायंकाल 4 बजे केकड़ी एवं रात्रि 8 बजे मालियों का नयागांव में … Read more

प्रशासन शहरों के संग अभियान

अजमेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान में कल 13 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे अजमेर शहर की वार्ड सं. 36 से 40 तक के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम परिसर में शिविर लगेगा। अभियान में कल 13 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे ब्यावर शहर की वार्ड सं. 36 व 37 तक … Read more

रेल्वे पुलिस अधिकारियों की क्षमतावर्धन कार्यशाला 15 को

अजमेर। आर.सी.डी. सोशल सर्विस सोसायटी मदार में 15 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे बाल संरक्षण अधिनियम पर रेल्वे पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगी। निदेशक फादर एन्टोनी फर्नांडिस के अनुसार कार्यशाला का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक रेल्वे श्री वीरभान अजवानी करेंगे। मुख्य वक्ता किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री उमेश आत्रे होंगे।

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यक्रम

अजमेर। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी 13 से 16 दिसम्बर तक उदयपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!