उत्पीडि़त एवं निराश्रित महिलाएं आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं

अजमेर। महिला एवं बाल विकास विभाग के पुराने राजस्थान लोक सेवा आयोग के भवन में संचालित कार्यालय द्वारा उत्पीडि़त एवं निराश्रित महिलाओं को राहत देने हेतु आवेदन मांगे गये हैं। उपनिदेशक श्रीमती आशा वर्मा ने बताया कि 7 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला परिषद की सभागार में होने वाली … Read more

पुष्कर मेला पोस्टर प्रतियोगिता के लिए प्रविष्ठियां मांगी

अजमेर। उपखंड अधिकारी कार्याल्य कलेक्ट्रेट की ओर से पुष्कर मेला 2012 के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के लिए प्रविष्ठियां मांगी गई हैं। उपखण्ड अधिकारी निशु अग्निहोत्री ने बताया कि पुष्कर मेला विकास समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्था या फर्म अपना पोस्टर मय सीडी कार्यालय में 12 नवम्बर तक … Read more

पुष्कर मेला व्यवस्था समीक्षा बैठक 9 को

अजमेर। संभागीय आयुक्त 9 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय के सभागार में पुष्कर मेला व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक में जिला कलक्टर,पुलिस प्रशासन, नगर निगम, नगर सुधार न्यास, पुष्कर नगरपालिका, जलदाय,सार्वजनिक निर्माण, विद्युत वितरण निगम के अधिकारी भाग लेंगे।

जवाहर सागर से अवैध जल चोरी को रोकने की मांग

अरांई। कस्बे के समीपवर्ती ग्राम सिरोंज में सिंचाई विभाग के तालाब से अवैध सिंचाई करने वालों के खिलाफ तालाब के उदगार के लिए बनी कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। अध्यक्ष सहित क मेटी के सदस्यों ने मामले से उपखण्ड अधिकारी कृष्णावतार त्रिवेदी, थानाधिकारी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मामले की जानकारी … Read more

भाजपा पृथ्वीराज मंडल की बैठक संपन्न

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीराज मंडल की बैठक रविवार को लोंगिया मोहल्ला स्थित कांच फैक्ट्री परिसर में मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। भा.ज.पा. प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के मुताबिक 20 नवम्बर तक सभी वार्डों व पंचायतों में सभाएं आयोजित कर महंगाई, भ्रष्टाचार तथा एफ.डी.आई. के विरोध … Read more

निजी विद्यालयों की समस्याओं पर दिया ज्ञापन

अजमेर। राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन एसोसिएशन जिला अजमेर की ओर से निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा और संरक्षक शक्ति सिंह गौड़ के नेतृत्व में बोर्ड अध्यक्ष सुभाष गर्ग को ज्ञापन सौंपा। निजी विद्यालय संचालकों ने कहा कि यदि राज्य सरकार के आदेशों की पालना करते हुए प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों … Read more

ग्रामीणों ने किया तुलादान

छतरपुर। विधानसभा छतरपुर के  ग्राम खंदेवरा के ग्रामीणों ने कृषि उपज मंडी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीलमणि सिंह बब्बू राजा कर तुलादान कर दशहरा मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ गुलाल लगाकर एवं माला पहनाकर गलते मिलते हुए दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बब्बू राजा ने ग्रामीणों को बधाई … Read more

ऋण नहीं चुकाने पर कार्यवाही

अजमेर। अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा ऋण नहीं चुकाने वाले सदस्यों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। ऋण दोषी सदस्य श्री इंदरनाथ टंडन एवं श्रीमती मनोहरी देवी द्वारा ऋण नहीं चुकाने पर सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की गई है।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक कल

अजमेर। जलदाय, विद्युत, कृषि, पशुपालन, ई मित्रा सेवा, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कल 5 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।

सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन श्रीनगर पंचायत समिति में जागरूकता कार्यक्रम से हुआ। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि अजमेर जिले में सप्ताह दौरान 305 ग्रामीण युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की शपथ … Read more

इंदिरा बाजार में नजर आएगा इंडिया गेट

  अंतरराष्ट्रीय स्तर की शॉपिंग का अहसास करा रहे जयपुर शॉपिंग फेस्टिवल के साथ जुड़े बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। लोगों ने अब दीपावली की खरीदारी शुरू कर दी है। इंदिरा बाजार में पहले से ही रंग-बिरंगी पन्नियों की झालर लोगों को आकर्षित कर रही थी, वहीं अब दीपावली की सजावट की तैयारियां … Read more

error: Content is protected !!