151 आसनों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

अजमेर। युवा मैथिल ब्राह्मण जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार दोपहर नसीराबाद रोड स्थित मनुहार समारोह स्थल पर 151 आसनों पर श्रीराममानस मंडल द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंच प्रवक्ता आलोक मिश्रा ने आयोजन की जानकारी देते हुये अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम … Read more

कार्यों के निरीक्षण के लिए दिल्ली से दल आया

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन कार्यों के निरीक्षण के लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली से तीन सदस्यीय दल दो दिवसीय दौरे पर आज अजमेर आया उन्होंने मिशन के तहत दरगाह क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखा साथ ही अजमेर शहर की जल वितरण व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग … Read more

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 5 नवंबर को दोपहर एक बजे बिजयनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर 6 नवंबर को भिनाय पंचायत समिति के ग्राम नागोला में दोपहर 12 बजे जनसुनवाई करेंगे । कुमावत 7 नवंबर को पंचायत समिति मसूदा, 8 को बिजयनगर तथा 9 नवंबर को भिनाय में चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों … Read more

पुष्कर मेला आध्यात्मिक यात्रा बैठक

अजमेर। पुष्कर मेला आध्यात्मिक यात्रा व्यवस्था उप समिति की बैठक कल 3 नवंबर को प्रात: 11 बजे उपखंड अधिकारी अजमेर की अध्यक्षता में कार्यालय के कक्ष में होगी।

प्रशासन शहरों के संग अभियान

अजमेर। नगर सुधार न्यास 5 नवंबर सोमवार को सामुदायिक भवन परबतपुरा में अलखनंदा एवं विकास कॉलोनी के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान का प्रारंभिक तैयारी शिविर आयोजित करेगा ।

प्रतियोगी परीक्षा : डुप्लीकेट प्रवेश पत्र निक से मिलेंगे

अजमेर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 11 नवंबर को ली जाने वाली सहायक ग्रेड तृतीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को निक कलेक्ट्रेट के कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी करने की व्यवस्था की गई है । डुप्लीकेट प्रवेश पत्र 9 से 11 नवंबर तक प्रात: साढ़े नौबजे से सायंकाल 6 बजे तक … Read more

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन पर कार्यशाला

अजमेर। चिकित्सा विभाग की ओर से अजमेर जिले में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 3 नवंबर को सायंकाल 5 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवनिर्मित सभागृह में कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचंदानी ने बताया कि इसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी भाग लेंगे।

श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

अजमेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचंदानी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीनगर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के संधारण रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश चिकित्साधिकारी अजय गुप्ता को दिये। डॉ. गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर ब्लॉक में जननी सुरक्षा योजना में 636 संस्थागत प्रसव हुए … Read more

स्काउट गाईड्स को पुष्कर भ्रमण कराया जायेगा

अजमेर। राजस्थान स्काउट गाईड मंडल की ओर से पुष्कर घाटी में आयोजित जम्बूजेट रैली में भाग लेने वाले स्काउट गाईड्स को कल 2 नवंबर को प्रात: पुष्कर नगर का भ्रमण कराया जायेगा। दोपहर पश्चात् साहसिक गतिविधियां, निबंध, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता होंगी । रात्रि आठ बजे विशाल शिविर ज्वाला प्रज्जवलित की जायेगी ।

नगर सुधार न्यास द्वारा शिविर अजयनगर में

अजमेर। नगर सुधार न्यास की ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान में दो नवम्बर को सामुदायिक भवन अजयनगर में पूर्व तैयारी शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में नेहरू नगर, जवाहर की नाड़ी, सांई बाबा कॉलोनी, हिल टोप, जीवतराम कॉलोनी, सुभाष नगर और गुरूनानक कॉलोनी क्षेत्र के नागरिक भूखण्ड से संबंधित नियमन, आंवटन, लीज आदि … Read more

error: Content is protected !!