काजल राघवानी की पारिवारिक और सामाजिक फिल्म “वैदेही” 18 जुलाई को होगी रिलीज

पटना : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर सशक्त भूमिका में बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “वैदेही” 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले पटना के होटल एग्जॉटिक में फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की प्रमुख कास्ट … Read more

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ग्लैंजा में मानक और नए एक्सेसरी पैकेज के रूप में छह एयरबैग वाले “प्रेस्टीज एडिशन” की घोषणा की

बैंगलोर, जुलाई 2025 : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपनी हैचबैक, टोयोटा ग्लैंजा में दो महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा की। इसका उद्देश्य सुरक्षा को और मजबूत करना तथा समग्र ग्राहक मूल्य को बढ़ाना है। सुरक्षा सबसे पहले: सभी वेरिएंट में छह एयरबैग मानक: सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हुए, टोयोटा ग्लैंज़ा के सभी वेरिएंट अब मानक तौर पर छह एयरबैग से युक्त होंगे, जो चालक और यात्रियों, दोनों के लिए व्यापक सुरक्षा प्रदान करेंगे। अपनी प्रीमियम स्टाइलिंग और पूरी तरह से तकनीकी विशेषताओं से भरपूर, टोयोटा ग्लैंज़ा पहली बार कार खरीदने वालों, युवा पेशेवरों और शहरी यात्रियों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बनी हुई है। अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, ईंधन दक्षता और परेशानी मुक्त स्वामित्व के लिए दिल जीतने वाली, ग्लैंजा में छह एयरबैग मानक तौर पर होने से इसकी अपील और मज़बूत होने की उम्मीद है, साथ ही हर ग्राहक के लिए मानसिक शांति सुनिश्चित होगी। नए ‘प्रेस्टीज पैकेज’ के साथ बढ़ा हुआ मूल्य: स्वामित्व के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सीमित अवधि के लिए एक ‘प्रेस्टीज पैकेज’ भी पेश किया है, जो सोच-समझकर तैयार किया गया एक्सेसरी बंडल है। इसे ग्लैंज़ा की स्टाइल, आराम और रोज़मर्रा की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 20 जून से 31 जुलाई 2025 तक उपलब्ध, प्रेस्टीज पैकेज में डीलर द्वारा फिट की गई एक्सेसरीज़ शामिल हैं । टोयोटा ग्लैंज़ा – स्मार्ट मोबिलिटी रोज़मर्रा की व्यावहारिकता पूरी करती है : भारत में दो लाख से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ छह साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, टोयोटा ग्लैंज़ा भारतीय परिवारों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बनकर उभरी है, जो गतिशील स्टाइलिंग, ईंधन दक्षता, उन्नत सुविधाओं और टोयोटा की प्रशंसित विश्वसनीयता का एक बेहतरीन संयोजन प्रदान करती है। 1.2-लीटर के-सीरीज़ पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित, ग्लैंज़ा 22.94 किमी/लीटर (एएमटी) और 30.61 किमी/किलोग्राम (सीएनजी) तक का प्रभावशाली माइलेज प्रदान करती है, साथ ही इसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), 360-डिग्री कैमरा और 45+ कनेक्टेड सुविधाओं के साथ टोयोटा आई-कनेक्ट जैसे सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स भी हैं। आज की शहरी जीवनशैली के लिए डिज़ाइन की गई, यह कार अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइलिंग के लिए जानी जाती है—इसमें सिग्नेचर टोयोटा ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16-इंच के अलॉय व्हील और स्पोर्टिंग रेड, इंस्टा ब्लू, एनटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे और कैफ़े व्हाइट जैसे जीवंत रंग शामिल हैं। प्रीमियम डुअल-टोन केबिन में पर्याप्त जगह, रियर एसी वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर ड्राइविंग आराम के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग है। छह एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), हिल होल्ड असिस्ट और मज़बूत टेक्ट (TECT) बॉडी स्ट्रक्चर जैसे सुरक्षा फीचर्स के साथ, ग्लैंजा आत्मविश्वास और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करती है। टोयोटा ग्लैंज़ा को न केवल सड़क पर प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए, बल्कि मन की पूर्ण शांति के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। 3 साल/100,000 किमी—जिसे 5 साल/220,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है— की मज़बूत वारंटी के साथ यह एक सुखद स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित करती है। टोयोटा की विशिष्ट 60 मिनट की एक्सप्रेस मेंटेनेंस सेवा, चौबीसों घंटे सड़क पर सहायता और कई लचीले एवं ग्राहक-अनुकूल वित्तीय विकल्प, ग्लैंज़ा को एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। उन्नत फीचर अपग्रेड के साथ टोयोटा ग्लैंजा की शुरुआती कीमत 6.90 लाख रुपये [एक्स शोरूम] है।

एमआई न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब

मुंबई इंडियंस ने मात्र तीन वर्षों में दूसरी एमएलसी ट्रॉफी जीती, कुल 13वां वैश्विक खिताब मुंबई, 14 जुलाई, 2025: एमआई न्यू यॉर्क ने 2025 मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खिताब जीत लिया है। मात्र तीन सीज़न में मुंबई इंडियंस ने दूसरा चैंपियनशिप खिताब जीता है। वैश्विक स्तर पर मुंबई इंडियंस का यह 13वां खिताब है। अकेले … Read more

स्वच्छता में फाइव स्टार की उड़ान, नागरिकों की भागीदारी और नवाचार से मिली ऐतिहासिक सफलता

देवास । मध्यप्रदेश का देवास शहर स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर के लिए मिसाल बन गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 3 लाख की आबादी वाले शहरों में देवास को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। राष्ट्रपति द्वारा 17 जुलाई को दिल्ली में नगर निगम को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि देवास के … Read more

काइनेटिक ग्रीन बॉर्न इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों की रेंज के साथ अपने इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर बिजनेस का विस्‍तार करेगा

पुणे, जुलाई 2025: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर एवं थ्री-व्‍हीलर बनाने वाली कंपनी काइनेटिक ग्रीन ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर बिजनेस को बढ़ाने की एक बड़ी योजना की घोषणा की है। पिछले साल लॉन्च हुए उनके मशहूर ई-लूना की शानदार सफलता से उत्साहित होकर, कंपनी अब अगले 18 महीनों में तीन उच्‍च प्रदर्शन वाले बॉर्न-इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है, जो विश्वस्तरीय … Read more

कैंसर योद्धाओं का सम्मान:- आदिनाथ मेडिसिटी में मनाया गया हौसले का उत्सव

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने वाले जांबाजों का सम्मान समारोह शुक्रवार को आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर सुपरस्पेशलिटी सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमे ’’कैसर-फाइटर एक साहसिक यात्रा’’ के तहत कैसर से जंग जीतने वालो को माला व उपहार देकर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम की शुरूआत भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर … Read more

सैमसंग इंडिया ने अब तक की सबसे एडवांस्‍ड गैलेक्सी Z सीरीज- गैलेक्सी Z फोल्‍ड7और गैलेक्सी Z फ्लिप7 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू किए

नई दिल्ली जुलाई 2025 – भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज घोषणा की कि उसने अपनी अब तक की सबसे एडवांस्‍ड गैलेक्सी Z सीरीज – गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 और गैलेक्सी Z फ्लिप7 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड7 में गैलेक्सी डिज़ाइन, कैमरा कार्यक्षमता और एआई नवाचार का सर्वश्रेष्ठ संयोजन किया गया है, जो अब तक की सबसे पतली और हल्की गैलेक्सी Z फोल्ड सीरीज … Read more

सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कोलार गोल्ड फील्ड्स में “सैमसंग स्किल डेवलपमेंट सेंटर” का उद्घाटन किया

गुरुग्राम, जुलाई, 2025 – सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च (एसएसआईआर) ने कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में अपना पहला “सैमसंग स्किल डेवलपमेंट सेंटर” शुरू किया। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व पहल के तहत, एसएसआईआर ने पांच आधुनिक प्रयोगशालाओं को बनवाने में मदद की है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (एआई/एमएल), साइबरसिक्योरिटी, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और कोर इंजीनियरिंग जैसे विषयों में छात्रों को व्‍यावहारिक तरीके से सीखने का मौका … Read more

ग्रेट लर्निंग ने छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के कौशल को बढ़ाने के लिए ‘द ग्रेट लर्निंग एआई चैलेंज’ शुरू किया

बेंगलुरु, जुलाई 2025: एडटेक की जानी-मानी कंपनी ग्रेट लर्निंग ने ‘द ग्रेट लर्निंग एआई चैलेंज’ की शुरुआत की है। यह एक फ्री और ऑनलाइन अपस्किलिंग प्रतियोगिता है, जो खास तौर पर जनरेटिव एआई में स्किल बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 13 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस तीन दिन के कार्यक्रम में छात्र और … Read more

खुद से जीत: टाटा ट्रस्ट्स का अभियान सर्वाइकल कैंसर की समय पर जांच के लिए महिलाओं को कर रहा है प्रेरित

नई दिल्ली, जुलाई 2025: कई बार, किसी महिला की सबसे बड़ी लड़ाई उसके अपने मन के डर, चुप्पी और हिचकिचाहट से होती है। टाटा ट्रस्ट्स के सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य जागरूकता अभियान ‘खुद से जीत’ में इसी अंतर्द्वंद को सामने लाया गया है। यह अभियान महिलाओं को समय पर सर्वाइकल कैंसर की जांच कराने और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने के … Read more

सैमसंग ने लॉन्च किया M9: एआई-पावर्ड 4K क्‍यूडी-ओएलईडी स्मार्ट मॉनिटर जो काम, स्ट्रीमिंग और गेमिंग को बनाता है आसान

गुरुग्राम, जुलाई, 2025 – भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने अपनी नई स्मार्ट मॉनिटर फैमिली को लॉन्‍च किया है। इस सीरीज में लग्‍जुरियस M9 (M90SF) के साथ ही M8 (M80SF) और M7 (M70F) के उन्‍नत एडिशंस शामिल हैं। आधुनिक एआई फीचर्स के साथ, ये नए मॉनिटर काम और मनोरंजन के लिए अधिक व्यक्तिगत और कनेक्टेड स्क्रीन अनुभव प्रदान करते हैं। पुनीत सेठी, वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज … Read more

error: Content is protected !!