हेमंत भाटी ने किया कांग्रेस का इकबाल उंचा

hemant bhatiअजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याषी हेमंत भाटी ने अजमेर नगर निगम चुनाव में अपने इलाके में अच्छा परफोरमेंस दे कर षहर में कांग्रेस का इकबाल उंचा किया है। उनकी ही बदौलत आज कांग्रेस भाजपा के मुकाबले खडे होने में कामयाब हो पाई है। कांग्रेस को मिली 22 सीटों में से अधिसंख्य उनके दक्षिण इलाके की हैं और उनमें उन्होंने कडी मेहनत की थी।
असल में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से वे विरक्त होने की बजाय और अधिक सक्रिय हो गए थे। निगम चुनाव से काफी पहले ही उन्होंने वार्डवार काम करना षुरू कर दिया था। यहां तक कि वहां से चुनाव लडाने के लिए प्रत्याषियों को चिन्हित भी कर दिया था। पूरी रणनीति तैयार थी। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट उनकी ताकत को समझते थे, इस कारण उनकी पसंद से ही टिकट वितरण किया गया। टिकट बंटने के बाद उन्होंने पूरी तैयारी के साथ चुनाव लडवाया। कांग्रेस व भाजपा में संभवतः वे इकलोते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने धरातल पर अपने प्रत्याषियों के साथ तन मन धन से जुड कर काम किया। उसका परिणाम भी आया। आज कांग्रेस भाजपा के मुकाबले खडी हो गई है। एक काम उन्होंने और किया है। उन्होंने महिला व बाल अधिकार राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल से अपनी हार का बदला भी ले लिया है। यह इस बात का भी इषारा है कि अगर पिछली बार मोदी लहर नहीं होती तो उनकी हार नहीं होती।

error: Content is protected !!