आनासागर झील की मछलियों का जीवन संकट में

हरिराम कोडवानी
अजमेर। आनासागर झील में गंदगी बढने और ऑक्सीजन की कमी के चलते झील की मछलियों पर संकट आ गया है। हालत ये है कि मछलियों को ऑक्सीजन लेने के लिए बार बार सतह पर आना पड रहा है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मछलियों के मरने का सिलसिला षुरू हो जाएगा। इस सिलसिले में सुपरिचित पर्यावरण मित्र श्री हरिराम कोडवानी ने बताया कि सोमवार को जब वे नई चौपाटी का दौरा कर रहे थे, तो पाया कि वहां बहुत अधिक गंदगी है। मछलियां बार बार सतह पर आ कर मुंह खोल कर सांस ले रही थीं। मछलियों की इस दयनीय हालत देख कर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस सिलसिले में संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की तो वे समस्या एक दूसरे पर टालने लगे। श्री कोडवानी ने कहा कि झील में तुरंत चूना डालने की जरूरत है। अगर नगर निगम या सिंचाई विभाग जिम्मेदारी ले तो वे अपनी ओर से चूना देने की पहल कर सकते हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि एक ओर स्मार्ट सिटी के नाम पर करोडों का खर्च किया जा रहा है, दूसरी ओर झील की मछलियों की किसी को चिंता नहीं है।

error: Content is protected !!