नानकराम की बगावत से हुई थी देवनानी की अजमेर में एंट्री

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वासुदेव देवनानी पिछले चार चुनावों से लगातार जीतते आ रहे हैं। इससे या तो यह साबित होता है कि इस सीट पर भाजपा मतदाताओं का प्रभाव अधिक है, जातीय समीकरण भाजपा के पक्ष में है और कांग्रेस कमजोर, या फिर देवनानी चुनावी राजनीति में चतुर हैं। देवनानी दो बार राज्यमंत्री रहे हैं, इस कारण उन्होंने अपनी पकड मजबूत कर रखी है, मगर यदि पिछले आंकडों पर नजर डालें तो स्पश्ट हो जाएगा कि इस सीट पर कांग्रेस का भी जनाधार रहा है। यहां तक कि देवनानी जब पहली बार चुनाव लडने उदयपुर से यहां आए, तब यदि पूर्व विधायक नानकराम जगतराय बगावत नहीं करते तो कांग्रेस के नरेन षहानी भगत नहीं हारते। देवनानी व भगत के बीच मतांतर भी बहुत अधिक नहीं रहा। भगत मात्र दो हजार चार सौ चालीस मतों से पराजित हुए। देवनानी को 26 हजार 684 और भगत को 24 हजार 244 मत मिले। कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक नानकराम जगतराय को 5 हजार 953 मत मिले। अर्थात कांग्रेस की हार की वजह बागी का खड़ा होना रहा। अन्यथा कांग्रेस की जीत होती और देवनानी की अजमेर में एंटी ही नहीं होती। और यह एंटी ऐसी हुई कि देवनानी उसके बाद लगातार तीन बार जीतते ही गए।
आइये, पिछले कुछ चुनावों पर नजर डालें। 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ.श्रीगोपाल बाहेती देवनानी से मात्र 688 मतों से पराजित हुए। देवनानी को 41 हजार 907 व बाहेती को 41 हजार 219 मत मिले।
उसके बाद 2013 के चुनाव में देवनानी ने बाहेती को 20 हजार 479 वोटों से हराया। देवनानी को 68 हजार 461 मत मिले जबकि डॉ. बाहेती को 47 हजार 982 मत मिले। इस चुनाव में प्रदेष भर में भाजपा की लहर थी।
2018 के चुनाव में मोदी लहर का असर था। कांग्रेस के महेन्द्र सिंह रलावता को देवनानी ने 8 हजार 630 मतों से हराया। देवनानी को 67 हजार 881 व रलावता को 59 हजार 251 मत मिले। इन तीनों चुनावों में देवनानी जीते ही इस वजह से कि कांग्रेस ने किसी सिंधी को टिकट नहीं दिया और सिंधी मतदाता एक मुष्त भाजपा की झोली में जा गिरे। इतना ही नहीं, एक मात्र इसी वजह से अजमेर दक्षिण में श्रीमती अनिता भदेल भी लगातार जीतती आई हैं।
यहां ज्ञातव्य है कि राजस्व मंत्री किशन मोटवानी के निधन के कारण इस सीट पर 2002 में उपचुनाव हुआ। कांग्रेस के नानकराम जगतराय ने भाजपा के लक्ष्मणदास टिलवानी को 4 हजार 753 मतों से हराया। नानकराम को 24 हजार 313 और टिलवानी को 19 हजार 660 मत मिले। इससे पूर्व 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किशन मोटवानी ने भाजपा के हरीश झामनानी को 11 हजार 342 मतों से पराजित किया था। मोटवानी को 34 हजार 802 और झामनानी को 23 हजार 460 वोट मिले थे।
ये आंकडे बताते हैं कि अजमेर उत्तर में भले ही भाजपा लगातार चार बार जीती हो, अजेय प्रतीत होती है, मगर कांग्रेस बहुत कमजोर भी नहीं है।

error: Content is protected !!