अबकी बार नही तो कभी नही

के.सी.जोनवाल
विधान सभा चुनाव:- *अजमेर कांग्रेस* :-पूरे राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस और उसमें अजमेर की कांग्रेस हमेशा से ही एक अहम भूमिका मैं अपना वर्चस्व अपनी अलग पहचान प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी बनाए हुए हैं, कार्यशील है, प्रगतिशील है *भले ही 20 वर्षों से अजमेर के दोनों विधानसभा क्षेत्र हारते आ रहै है।* लोकसभा भी यदा-कदा ही जीत पा रहे हैं। जबकि *अजमेर कांग्रेस में इतने राजनीतिक महाभारत के महारथी है,ज्ञाता हैं,* राजनीतिक ब्रह्मास्त्र के ज्ञाता हैं, जो येन-केन प्रकारेण कहीं न कहीं अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। आज जो विपक्ष गिद्ध के समान नजर आने लगा है सही राजनीतिक निशाना एकजुटता के साथ सदै तो सब उड़ जाएं, लेकिन अजमेर की कांग्रेस की राजनीति में निशाना सही साधने के लिए राजनीतिक महाभारत को जीतने के लिए चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए किसी को तो *अपना हित त्याग कर कांग्रेस के हित के बारे में सोचना होगा* और पांडवों की एकजुटता की तरह प्रभु *श्री कृष्ण की तरह सही सलाहाकार चुन* ओर अर्जुन बन राजनीतिक महाभारत के युद्ध को जीतना होगा। *अब भले ही अजमेर उतर से धर्मेंद्र राठौड़ जी या अन्य कोई भी ओर दक्षिण से हेमंत भाटी जी या अन्य कोई भी उमीदवार हो* हमारे आला कांग्रेस नेता जिसे भी उमीदवार चुने हमे अपना कांग्रेसी धर्म निभाना होगा, ओर दोनों उमीदवारों को विजयी बनाना होगो तभी हमारी विजय होगी *अबकी बार नही तो कभी नही,* अब तो एक होकर मत भेद ओर गुट -बाजी छोड़ कर इस राजनीतिक रण को जितना होगा, जनता को बदलाव चाहिये ओर हमे एक होकर जो भी सिम्बल पे चुनाव लड़े किसी समाज या जाति को नही कांग्रेस के सिबल को अपने कांग्रेसी होने के धर्म को निभाते हुये कांग्रेस को जितना है। अजमेर जीतेंगे तो देश जीतेंगे ये सत्य है, मानना ही होगा।। राजनीतिक महाभारत के महारथियों को यह राजनीतिक युद्ध जीतने के लिए मनन और चिंतन तो करना ही होगा अब विपक्ष में नही अजमेर में सत्ता पक्ष में आने के लिये संगठित होकर शंखनाद तो करना ही होगा। अब अजमेर के राजनीतिक महाभारत के रण को जितना ही होगा।।
*अधिवक्ता के.सी.जोनवाल*

error: Content is protected !!