*आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन*:-

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों में से एक थे। उन्होंने अपने जीवन के लगभग 9 वर्ष जेल में बिताए और स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। *आजादी के बाद उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे अलग-अलग वैचारिक धाराओं के नेताओं को मंत्रिमंडल में सम्मानजनक स्थान देकर सर्वसमावेशी राजनीति और सबको साथ लेकर चलने की मिसाल पेश की।*
देश की आर्थिक नीति, विदेश नीति, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक विकास की मजबूत नींव रखने में उनका *ऐतिहासिक योगदान रहा। आईआईटी, एम्स, प्रबंधन संस्थानों, अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक संस्थानों के विकास को उन्होंने विशेष प्राथमिकता दी।* उनका विश्वास था कि देश की वास्तविक शक्ति हथियारों से नहीं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और विकास से निर्मित होती है।
बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम के कारण उनका जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
*आधुनिक, लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले महान राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन!*
आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कुछ *ऐसे महान कार्य किये जो भारत के सर्वागींण विकास में स्वर्ण अक्षरो में दर्ज है* “लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना एवं मजबूती: भारत में संसदीय लोकतंत्र, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत आधार प्रदान किया।” आर्थिक नियोजन की शुरुआत: 1950 में योजना आयोग की स्थापना और 1951 में प्रथम पंचवर्षीय योजना लागू की।” “औद्योगिक विकास: भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर जैसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात कारखानों की स्थापना को बढ़ावा दिया।” “उच्च शिक्षा का विस्तार: आईआईटी, आईआईएम की आधारशिला रखने तथा उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थानों के विकास को प्रोत्साहित किया।” “चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य: 1956 में एम्स (AIIMS) की स्थापना कर उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया।”
” वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास: वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और आधुनिक विज्ञान को राष्ट्रीय विकास का आधार बनाया।” “कृषि एवं सिंचाई विकास: भाखड़ा-नांगल, हीराकुंड और दामोदर घाटी जैसी बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया।” ” विदेश नीति एवं गुटनिरपेक्ष आंदोलन: शीतयुद्ध के दौर में भारत को स्वतंत्र विदेश नीति की पहचान दिलाई और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख संस्थापकों में शामिल रहे।” “अंतरिक्ष एवं परमाणु कार्यक्रम की नींव: परमाणु ऊर्जा आयोग को मजबूत किया और 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।”
“सामाजिक एवं धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र निर्माण: वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आधुनिकता, धर्मनिरपेक्षता, समान नागरिकता और सामाजिक सुधारों को प्रोत्साहित किया।”
*स्वतंत्रता के बाद भारत को केवल एक राजनीतिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र नहीं, बल्कि आधुनिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी।*
देश के एक ऐसे महान नेता को उनकी जयंती पर *सादर शत् शत् नमन।*
*अधिवक्ता के.सी.जोनवाल आवाज-ए-कलम राजनीतिक लेखक

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!