लक्ष्मी बुंदेल को मिला सब्र का फल

अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल को सब्र का फल मिल गया है। हाल ही हुए नगर निगम चुनाव में उनकी टिकट हासिल करने की दमदार दावेदारी थी। मगर किन्हीं तकनीकी कारणों से उनको टिकट नहीं मिला। इस पर उन्होंने शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के सामने रोते हुए बहुत गुस्सा जताया। खूब अफसोस जाहिर किया। इस पर डॉ जयपाल ने उन्हें ढांढस बंधाया। लक्ष्मी बुंदेल ने भी सब्र करना बेहतर समझा। गर बगावत करतीं तो पार्टी से निलंबित हो जातीं। वैसे भी उनके पास जिम्मेदारी भरा पद है, इस कारण उन्होंने बगावत करना उचित नहीं समझा। और पार्टी कार्यक्रमों में यथावत शिरकत करने लगीं। आखिर उन्हें सब्र का फल मिल ही गया। पार्टी ने उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महिला कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव में कपूरथला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना यह है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को कैसे निभाती हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!