भाजपा ने स्वर्णों को साधने की रणनीति बनाई

आरक्षण के मुद्दे को लेकर अब स्वर्ण समाज के लोग भी भाजपा से नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी स्वर्ण समुदाय की नाराजगी को दूर कर और मोदी सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाकर सत्ता की वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ पूरे दिन राजनीतिक मंथन किया। इस बैठक में भाजपा ने अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को फतह करने का मास्टरप्लान बनाया है। गांव के जरिए भाजपा ने सत्ता में वापसी का प्लान बनाया है, इसके अलावा स्वर्ण जाति के मतदाताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए अपने सिपहसलारों को जिम्मेदारी सौंपी है। 2019 की जंग के लिए भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक में जीत का रोडमैप तैयार किया गया। भाजपा शासित राज्यों को अपनी-अपनी जीती हुई संसदीय सीटों को सिर्फ बरकरार ही नहीं रखना बल्कि उनमें बढ़ोत्तरी करने का भी मूल मंत्र दिया है। विपक्षी दलों की एकजुटता के बाद भी भाजपा की शहरी मतदाताओं पर पकड़ ढीली नहीं हुई, लेकिन गांवों का समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने 2019 में गांवों के जरिए सत्ता में वापसी की रणनीति बनाई है। मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों को गांवों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने को कहा है। भाजपा गांवों पर फोकस करते हुए केंद्र की 12 योजनाओं को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दे रही है। 2019 के लिए गांवों पर भाजपा का फोकस होगा। केंद्र की 12 योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर पार्टी जोर दे रही है। इतना ही नहीं भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों का डाटा बैंक तैयार करेगी। इसके बाद भाजपा ने कार्यकर्ता लाभार्थियों के साथ महासंपर्क का मेगा प्लान बनाया है। मोदी सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को मूल स्वरूप में बहाल करने और दलित समुदाय के लिए प्रमोशन में रिजर्वेशन के पक्ष में खड़े होने के चलते स्वर्ण मतदाता नाराज माना जा रहा है। स्वर्ण समुदाय भाजपा का मूल वोटबैंक है। मुख्यमंत्रियों की पीएम के साथ हुई बैठक में स्वर्ण समुदाय की नाराजगी पर चर्चा हुई। इसके बाद मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों को स्वर्ण जातीय की नाराजगी को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा इस बात को बखूबी समझती है कि स्वर्ण मतदाता उससे छिटक गए तो फिर 2019 में सत्ता में वापसी किसी भी सूरत में संभव नहीं है।

तिलक माथुर
केकड़ी_राजस्थान
9251022331

error: Content is protected !!