आज का राशिफल व पंचांग : 4 फरवरी 2026, बुधवार

आज और कल का दिन खास
04 फरवरी 2026 : मोढ़ेश्वरी माता का प्राकटय दिवस आज।
04 फरवरी 2026 : संत गाडगे महाराज की जयंती आज – तिथि से।
04 फरवरी 2026 : विश्व कैंसर दिवस आज।
05 फरवरी 2026 : संकष्ट चतुर्थी व्रत कल।
आज का राशिफल
============
04 फरवरी 2026, बुधवार
************************
मेष: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।
वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।
मिथुन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्‍याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।
कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।
सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या: क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
तुला: परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सत्ता की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मकर: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आज का पंचांग
==========
04 फरवरी 2026, बुधवार
*******************
तिथि तृतीया 00:12 AM
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 10:13 PM
करण वणिज, 12:22 PM,
                        अगले दिन
          विष्टि    00:12 AM
पक्ष     कृष्ण
                    अगले दिन
योग अतिगंड  01:03 AM
वार   बुधवार
सूर्योदय 07:07 AM
सूर्यास्त 06:02 PM
                   अगले दिन
चन्द्रमा  सिंह 04:20 AM
राहुकाल 12:35 – 01:57 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत   माघ
मास पूर्णिमांत फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!