पूर्व कांग्रेस विधायक सिंगारिया भाजपा में शामिल

पायलट की उड़ान में बन सकते है रोड़ा

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केकड़ी भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौत्तम के साथ केकड़ी के पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केकड़ी भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौत्तम के साथ केकड़ी के पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया।

-तिलक माथुर- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का पार्टी बदलना क्षेत्र में इन दिनो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां गत दिनों भाजपा के पूर्व प्रधान भूपेन्द्रसिंह शक्तावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को आघात पहुंचाने का प्रयास किया, वहीं बुधवार को केकड़ी क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी विधायक बाबूलाल सिंगारिया ने भाजपा का दामन थाम कर लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट की मुश्किलें बढ़ा दी है। पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया ने बुधवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव के समक्ष अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण के पश्चात पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया ने भाजपा के क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौत्तम के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से भेंट कर भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी के रीति नीति के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया है। उल्लेखनीय है कि बाबूलाल सिंगारिया ने सर्वप्रथम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट केकड़ी विधानसभा से सनï् 1998 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शम्भुदयाल बडग़ुर्जर को 3 हजार 678 मतो के अन्तराल से हराकर विधायक पद हासिल किया था। उसके पश्चात सिंगारिया सन् 2003 में भाजपा प्रत्याशी गोपाललाल धोबी के सामने 13 हजार 639 मतो के अन्तराल से चुनाव हार गये। सन् 2008 में केकड़ी सीट सामान्य जाति के लिए तब्दील हो जाने के बाद भी बाबूलाल सिंगारिया ने डॉ.रघु शर्मा से अदावत के चलते केकड़ी को अपनी कर्मभूमि बताते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और 21 हजार 800 मत प्राप्त किये, हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा 13 हजार 352 मतों से विजय हुए। हाल ही में सन् 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी रघु शर्मा से चल रही अदावत के चलते बाबूलाल सिंगारिया ने राष्ट्रीय कांगे्रस पार्टी से चुनाव लड़ा और 17 हजार 500 मत हासिल किये, इस चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के चलते तत्कालीन विधायक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा को 8 हजार 868 मतो से पराजित होना पड़ा और भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम इस चुनाव में विजय हुए। गौरतलब है कि बाबूलाल सिंगारिया का कांग्रेस के परम्परागत मतदाता माने जाने वाले वोट बैंक क्षेत्र के अनुसूचित जाति जनजाति के मतदाताओं सहित अल्पसंख्यक मतदाताओं पर खासा असर है, सिंगारिया द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा उठाना पड सकता है। सिंगारिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा खेमे में खासतौर पर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस छोडऩे व भाजपा का दामन थामने के सवाल पर पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया ने कहा कि कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की अहमियत खत्म होती जा रही है और व्यक्ति विशेष को महत्व दिया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि राजनीति में उनका शुरू से ही जन सेवा का उद्देश्य रहा है, इसके लिए उचित प्लेटफार्म की जरूरत थी, वहीं भाजपा में शामिल होने के पीछे केकड़ी भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौत्तम का भी सक्रिय प्रयास रहा है।

शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखाओं के चुनाव सम्पन्न
केकड़ी / राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के वर्ष 2014-15 के लिए उपशाखाओं के चुनाव तीन चरणो मेें 23, 30 मार्च एवं 1 अप्रेल को सम्पन्न हुए, जिसमें ब्यावर से प्रेमपाल पाण्डे, श्यामसुन्दर दाधीच, जवाजा से बीरमराम बन्जारा, रमेशकुमार कंवर, पीसांगन से अशोक जागत, दिलदार खान, केकड़ी से कैलाशचन्द गौड़, रामधन जाट, भिनाय से भागचन्द जैन, शांतिलाल बघेरा से बद्रीलाल जाट, देवेन्द्र शर्मा, रामसर से नसीरूद्दीन, उस्मान गनी खान, सरवाड़ से गोपाललाल वैष्णव ,शब्बीर मोहम्मद, मसूदा से सतीश राजपुरोहित, साबीर अहमद, अंराई से हंसराज चौधरी गोपाललाल तेली, किशनगढ़ से माणकचन्द, नन्दसिंह क्रमश उपशाखा अध्यक्ष एवं मंत्री चुने गये। संगठन का जिला देहात का निर्वाचन 6 अप्रेल रविवार को संजय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल किशनगढ से होंगे, जिसमें निर्वाचन अधिकारी पर्यवेक्षक सत्यदेव द्विवेदी एवं मोहम्मद इकराम कुरेशी होंगे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोपलान के अनुसार जिला निर्वाचन अपरान्ह 1 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें वर्ष पर्यन्त संगठन की गतिविधियां का विवरण आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया जायेगा। जिला निर्वाचन में उपशाखा अध्यक्ष मंत्रियों का स्वागत किया जायेगा। इसमें संगठन के उपशाखा, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी से सभी सदस्य भाग लेंगे।

मेगा लोक अदालत 7 अपे्रल से 12 अप्रेल तक
केकड़ी / तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के द्वारा 7 अपेे्रल से 12 अप्रेल तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश सतीशचन्द्र ने बताया कि केकड़ी स्थित न्यायालयो में 7 अप्रेल से 12 अप्रेल तक मोटर दुर्घटना मांग दावो, दीवानी, फौजदारी प्रकरणो का राजीनामे के द्वारा निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जो भी पक्षकारान अपने प्रकरणो का निस्तारण आपसी समझाईश और राजीनामे के माध्यम से करना चाहते है वे लोक अदालत में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

नगर भाजपा की बैठक
केकड़ी / भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक 3 अप्रेल को शाम साढ़े सात बजे अजमेर रोड़ स्थित पार्टी चुनाव कार्यालय में आयोजित की जायेगी। नगर महामंत्री पारस छाबड़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जायेगी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामनिवास तेली करेंगे। बैठक में नगर भाजपा के सभी पदाधिकारी, पालिकाध्यक्ष एवं पार्षदगण, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!