ब्यावर। राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय देलवाड़ा रोड़ ब्यावर में स्वीप कार्य योजना के तहत लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रार्थना सभा दौरान प्रधानाचार्य शिव कुमार दुबे एवं सहयोगी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वार्ताएं प्रदान करके अपने घर के आस-पास रह रहे 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को 17 अप्रैल को मतदान आवश्यक रूपसे करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य श्री दुबे के अनुसार शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाआंे की ओरसे विद्यालय में प्राप्त हुए मतदान जागरूकता संबंधी पेम्फलेट्स विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन में बंटवाये जा रहे हैं। साथ ही विद्यालय में मतदान जागरूकता को लेकर क्विज प्रतियोगिता, नारा लेखन सरीखी प्रतियोगिता भी आयोजित कर विद्यार्थी समुदाय को प्रजातांत्रिक शासन पद्धति में मत, मतदाता तथा मतदान के महत्व एवं दायित्व के प्रति सजग किया जा रहा है।
लोकतंत्रा एक्सप्रेस द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु भ्रमण
ब्यावर। लोकसभा चुनाव को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भगवती प्रसाद के निर्देशानुसार गुरूवार को लोकतंत्रा एक्सप्रेस द्वारा ग्राम गोहाना स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा नरबदखेड़ा ग्राम के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जाकर मतदाता जागरूकता संदेश प्रदान किया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों को लोकतंत्रा एक्सप्रेस पर लिखे गये नारों एवं मतदान संबंधी संदेश का पठन कर आगामी 17 अप्रैल को मतदान करने का संकल्प लिया। सायंकाल लोकतंत्रा एक्सप्रेस ने ब्यावर शहरी क्षेत्रा के कुछ मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति सजग किया।
स्वीप कार्य योजना के तहत 9 से 15 अप्रैल तक होगा रैनबो सप्ताह का आयोजन
ब्यावर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) अजमेर द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसरण में ब्यावर विधानसभा(103) क्षेत्रान्तर्गत लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्य योजना के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ोत्तरी हेतु आगामी 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक रैनबो सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी( एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने दी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि 9 अप्रैल को ‘‘ चलो चलें वोट डालने’’ साईकिल रैली आयोजन करके तथा 10 अप्रैल को ‘‘ रंगोली लोकतंत्रा की ’’ कार्यक्रम के तहत रंगोलियां बनाने संबंधी आयोजन करके मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। 11 अप्रैल को ‘‘ महिला बढेगी, वोट करेंगी ’’ कार्यक्रम के तहत महिला रैली ’ आयोजन होगा। 12 अप्रैल को ’’उजियारा लोकतंत्रा का ’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मोमबत्ती एवं दीप प्रज्वलन कर कैण्डल मार्च निकाला जायेगा। 13 अप्रैल को ‘‘वोट मैराथन ’’के तहत लोकतंत्रा के लिए दौड़ आयोजित होगी। 14 अप्रैल को ‘‘ हम और हमारा लोकतंत्रा’’ के तहत मानव-श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 अप्रैल को ‘‘मतदान संकल्प समारोह’’ मनाया जाएगा । एसडीएम ने बताया कि रैनबो सप्ताह के आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रम को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संगठनों को अवगत कराने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में पृथक से अवगत कराने की कार्यवाही की जारही है।
प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया मतदान का संदेश
ब्यावर। लोकसभा चुनाव 2014 को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राीय प्रचार कार्यालय (भारत-सरकार) अजमेर की ओर से निकटवर्ती ग्राम अतीतमण्ड एवं सैदरिया में लोकतंत्रा एक्सप्रेस चल-प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक दल द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रतियोगिताएं , लोकनृत्य एवं कठपुतली कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सैदरिया एवं अतीतमण्ड ग्राम के चौक में मतदाता संगोष्ठी रखी गई जिसमें क्षेत्राीय प्रचार अधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि हम निर्वाचन विभाग की ओर से वेबसाईट , टोलफ्री नम्बर 1950 से एवं एमएमस के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को ‘‘उपरोक्त में से कोई नहीं’’ यानि नाटो के बटन की जानकारी देतेहुए आग्रह किया किया कि स्वयं तो वोट करें ही , साथही अपने सम्पर्क में आने वाले मतदाताओं को मतदान केलिए अवश्य प्रेरित करें।
इसी क्रम में स्वीप के सांस्कृतिक दल द्वारा कठपुतली , लोकनृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में दीगई जानकारी के आधार पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों को क्षेत्राीय प्रचार कार्यालय अजमेर की ओर से पुरूस्कृत किया गया।
एसएसटी दलों द्वारा वाहन चैकिंग कार्यवाही
ब्यावर। लोकसभा चुनाव के मध्यनज़र गुरूवार को एसएसटी दलों द्वारा की गई निरीक्षण कार्यवाही के तहत विभिन्न वाहनों की चैंकिंग की गई। मजिस्टेªेट पुष्पेन्द्र सिंह व एएसआई नरोत्तम सिंह की टीम ने तारागढ रोड़ एवं उदयपुर रोड़ पर 18 वाहनों को चैक किया। मजिस्टेªेट पुष्पेन्द्र सिंह करणात व एसएसआई उपेन्द्रसिंह की टीम द्वारा मसूदा रोड़ एवं विजयनगर रोड़ पर 28 वाहन तथा मजिस्ट्रेट आर0एस0सोनवाल , एएसआई चतरसिंह व कांस्टेबल बलवीर सिंह की टीम द्वारा 36 वाहनों को चैंिकंग की गई।