बूटा सिंह कांग्रेस छोड सपा में, जालौर से लडेंगे

boota singhपूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह अब पार्टी छोड़ सपा के टिकट पर राजस्थान के जालौर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस से नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। करीब पचास साल तक कांग्रेस में रहे बूटा सिंह ने हाल ही में बीजेपी से भी संपर्क साधा था, लेकिन उन्हें वहां खास तवज्जो नहीं मिली। बूटा सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपनी बेटी के लिए राजस्थान के श्रीगंगानगर से टिकट मांगा था। हालांकि, बातचीत सफल नहीं हो सकी। जवाहर लाल नेहरू के समय से ही बूटा सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। पंजाब मूल के बूटा सिंह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे। बूटा सिंह कांग्रेस के महासचिव भी रहे। कांग्रेस सरकार में वह गृह मंत्री और कृषि राज्य मंत्री भी रहे। बूटा सिंह 2004-2006 के बीच बिहार के राज्यपाल भी रहे। हालांकि, बिहार के राज्यपाल रहने के दौरान विधानसभा भंग करने के फैसले के कारण वह विवादों में भी रहे।

1 thought on “बूटा सिंह कांग्रेस छोड सपा में, जालौर से लडेंगे”

  1. बूटा सिंह राजनीती के शातिर खिलाडी हैं वे किसी भी तरह चुनाव जीत कर सत्ता में अपनी पेंठ बनाये रखना चाहते है कांग्रेस से जनम ले दर दर की चौखटे नवाजते हुए भा ज पा तक भी पहुंचे पर दाल गलती n देख देर होजाने की सम्भावना से त्रस्त स पा पहुँच गए उन्हें भी सांसद बने रहने का चस्का लगा हुआ है और उस से अलग नहीं होना चाहते पर शायद इस बार वह चूक जायेंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता

Comments are closed.

error: Content is protected !!