किरण माहेश्वरी का व्यस्त चुनावी दौरा

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को जयपुर पहुँचेगी। वहाँ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रचार अभियान में महिलाओं की व्यापक भागीदारी पर चर्चा भी करेगी। किरण 30 मार्च को भाजपा प्रत्याशी पुनम महाजन के समर्थन में प्रचार के लिए मुम्बई में रहेगी। वे 31 मार्च, 1व 2 अप्रेल को पाली लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए भ्रमण करेगी। किरण नें कहा कि आगामी चुनावों में महिलाओं की विशेष भूमिका रहेगी। महिला शक्ति नें देश में सत्ता परिवर्तन के लिए दृढ़ निश्चय कर लिया है। कांग्रेस के कुशासन से महिलाएं ही सर्वाधिक त्रस्त रही है। वे भाजपा की विजय में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

error: Content is protected !!