भ्रष्टाचार के विश्व कीर्तिमान कांग्रेस के नाम-राठौड़

IMG-20140405-WA0003IMG-20140405-WA0005राजसमन्द / ब्यावर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ ने कहा की कांग्रेस भारतीय इतिहास की अब तक की सबसे भ्रष्ट पार्टी हे जिसने पिछले दस सालों में  भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हें। राठौड़ ने कांग्रेस के थोथे वादों पर चुटकी लेते हुए कहा की जो सरकार जनता का कोयला खा गई, चारा खा गई, टू जी स्पेक्ट्रम और कोमनवेल्थ खेल घोटाले का पैसा खा गई उसकी अब गरीब जनता की तरफ बुरी नजर हे। राठौड़ ने कहा की ऐसी मनमोहन सरकार को पूर्व प्रधानमन्त्री के नाम से मिलने वाला राजीव गाँधी पुरस्कार मिलना चाहिए।
ब्यावर शहर के सुभाष चौक में आयोजित सभा में राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी शेखावत के अपने आपको गरीब किसान बताने पर कटाक्ष करते हुए कहा की भगवान् सबको इनके (शेखावत) जेसा किसान बनायेे जो बिना हल चलाये पांच साल तक जनता की मलाई खाये (चाटे) और जाते जाते सरकारी खजाने में लुट की कमाई का लाखो जमा कराये। ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा की कांग्रेस के कुकर्मों का तिलस्म टूट चूका हे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सवेरे 9.30 बजे राठौड़ ने विधायक शंकर सिंह के साथ ब्यावर के मुख्य बाज़ार, पांच बत्ती, भारत माता मन्दिर, महावीर बाज़ार, अजमेरी गेट और सुभाष चौक में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। जनसम्पर्क के साथ रोड शो भी किया। प्रत्याशी राठौड़ और ब्यावर विधायक ने दुपहिया वाहन पर प्रचार किया। इस दौरान ब्यावर शहर मंडल अध्यक्ष चेनसुख हेडा,  महामंत्री रमेश बंसल, हरिकिशन, पवन जेन, रविन्द्र जाय, राजसमन्द विधायक बंशीलाल खटीक, महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल चन्द्र प्रकाश पारीक सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!