बाड़मेर. कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
सिवाना के पूर्व प्रधान पन्नेहसिंह सहित 6 कांग्रेसियों ने रविवार को
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को अपना इस्तीफा भेज, भाजपा प्रत्याशी कर्नल
सोनाराम को समर्थन दे दिया। रविवार को सिवाना के पूर्व प्रधान पन्नेहसिंह
रातड़ी, पूर्व पीसीसी सदस्य रिड़मल खां मेहर, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश
संगठन मंत्री चेतन जाणी, पूर्व जिला मुख्य संगठक बाड़मेर सुरेंद्रसिंह
चंपावत, पूर्व जिला संयोजक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बाड़मेर के हाजी खां
मेहर, प्रद्युम्नसिंह रातड़ी, ओमप्रकाश जाखड़ सहित सात लोगों ने कांग्रेस
छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेसियों के भाजपा प्रत्याशी को समर्थन
मिलने से कांग्रेस को करारा झटका लगा है।
वक्त के साथ बदलाव की जरूरत है:पूर्व प्रधान सिवाना के पन्नेहसिंह का
कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने पांच साल तक कार्यकर्ताओं
की अनदेखी की। व्यक्तिगत व राजनीतिक संबंध के कारण कांग्रेस से इस्तीफा
देकर कर्नल सोनाराम को समर्थन दिया है। रिड़मल खां मेहर ने कहा कि
कांग्रेस हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती रही है। अब
चुनाव के वक्त मुसलमानों की याद आई है। अब मुसलमान समझने लगे है व्यक्त
के साथ बदलाव की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी की तरफ रूख
कर रहे है। हाजी खां ने कहा कि कुछ लोग पीर पगारो के नाम से झूठी अफवाएं
फैला रहे है। पाक के कहने से कोई वोट देने वाला नहीं है। हम हमारी भलाई
को समझते है किसी फतवे को मानने वाले नहीं है।
+91 9799234612