कांग्रेस ने देश का स्वाभिमान गिरवी रखा-राठौड़

IMG-20140408-WA0012राजसमन्द। भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की सत्ता लोलुप धृतराष्ट्री कांग्रेस जनता को मुर्ख बनाने के लिए हर समय शकुनी चाले चलती रहती हे उन्होंने कहा की उस पार्टी को राज करने का कोई अधिकार नही हे जिसने इस देश के स्वाभिमान को एक बार नही कई बार गिरवी रखा हे। राठौड़ ने कहा की राजनीति हो या विदेश नीति कांग्रेस की  अदूरदर्शी सोच की वजह से हिन्दुस्तान को हर जगह मुहँ की खानी पड़ी हे। सरहद पर पाकिस्तान हमारे सेनिकों के सिर काट कर ले जाता हे लेकिन इस गूंगी बहरी सरकार को सुनाई देना तो दूर दिखाई भी नही देता। दिखाई देते हे तो सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार। कांग्रेस के इन कुकृत्यों ने देश की आर्थिक स्थिति को खोखला कर पूरी व्यवस्था को चरमरा दिया हे।  राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के मात्री कुंडिया और गिलुड मे सभा को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा घर परिवार से पहले हमे देश की चिंता करनी चाहिए। राष्ट्र सुरक्षित नही हे तो हम भी सुरक्षित नही हे। 17 अप्रेल को मोदी के राष्ट्र बचाओ महायज्ञ की पूर्णाहुति हे। आपको आशीर्वाद स्वरूप कमल रूपी बटन दबाकर इस राष्ट्र को परम वैभव की और ले जाना हे। जनसंपर्क के दौरान विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा की विकास की शुरुआत हो चुकी हे और आगे भी मिलकर विकास करेंगे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रात 7 बजे से जनसंपर्क की शुरुआत पिपली अहिरान से हुई । उसके बाद कुरज, लापस्या,जुणदा, जीतावास आदि गावों का दौरा किया। इस दौरान राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी, महामंत्री प्रकाश खेरोदिया, रतन लाल अहीर सहित कई कार्यकर्ता साथ थे। भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ 9 अप्रेल बुधवार को ब्यावर में जनसंपर्क करेंगे।

error: Content is protected !!