भारी मतदान कार्यकर्ताओं के श्रम और समर्पण से

170414Thanksराजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कड़ी धुप में पसीना बहा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं  नें देश में मोदी सरकार लाने के लिए जो परिश्रम किया है, धन्यवाद   शब्द उनके लिए छोटे हैं। राजसमंद विधान सभा में 65 प्रतिशत से अधिक का मतदान कार्यकर्ताओं  के श्रम का परिणाम है। राजसमंद विधान सभा क्षेत्र में मेवाड़ में सर्वाधिक प्रतिशत मतदान बढ़ा है और राजस्थान में इसका तीसरा स्थान है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में हम 2 लाख से अधिक के अंतर से जीत रहे हैं। राज्य में सभी स्थानों से भारी बढ़त के समाचार मिल रहे हैं। वसुंधरा राजे का  सभी 25 पर विजय अभियान पूर्ण सफल रहेगा। मैं हमारे प्रत्याशी हरिओम सिंह जी को सभी कार्यकर्ताओं की ओर से अग्रिम बधाई दे रही हूँ। पुरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, वरीष्ठ बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह मिला। मतदान समाप्ति पर कांकरोली में कार्यकर्ताओं की बैठक को किरण माहेश्वरी नें संबोधित करते हुए कहा कि देश में कुशासन और भ्रष्टाचार की सत्ता का अंत होने वाला है। बैठक में प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, जिला महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, सत्यनारायण पुर्बिया, गोपाल पालीवाल, प्रवीण नंदवाना, श्रीकृष्ण पालीवाल, नर्बदाशंकर पालीवाल सहित कई वरीष्ठ बंधु उपस्थित थे।

error: Content is protected !!