छात्रों पर हुये लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने राजकीय महाविद्यालय पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद के छात्रों के ऊपर किये गये लाठी चार्ज की कड़ी भर्त्सना की है।
भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक वासुदेव देवनानी, श्रीकिशन सोनगरा, धर्मेश जैन, शिवशंकर हेड़ा, पूर्णाशंकर दशोरा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, अनिता भदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री कैलाश कच्छावा, धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष जयन्ति तिवारी ने पुलिस तथा महाविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली की निन्दा करते हुऐ कहा कि लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से विरोध प्रकट कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भा.ज.पा. ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग कर छात्र संगठनों पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
error: Content is protected !!