सूचना केन्द्र में कल से चित्र प्रदर्शनी

अजमेर। आकार आर्ट ग्रुप की वार्षिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कल तीन से पांच जनवरी तक सूचना केन्द्र में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कल तीन जनवरी को प्रात: 9.30 बजे सूचना केन्द्र अजमेर की कला दीर्घा में श्री चन्द्रमोहन मीणा, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, राजस्थान द्वारा किया जाएगा।
आकार आर्ट गु्रप के सचिव प्रहलाद शर्मा के अनुसार इस चित्र प्रदर्शनी में अजमेर के अतिरिक्त जयपुर, उदयपुर, लखनउ, दिल्ली, पूणे आदि स्थानों के कलाकार भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ0 अनुपम भट्नागर, प्रहलाद शर्मा, लक्ष्यपाल सिंह राठौड़, डॉ0 अमित राजवंशी, अनिल मोहनपुरिया, निरंजन कुमार, देवेन्द्र खारोल, विनय त्रिवेद्वी, पुष्पकान्त मिश्रा, राजाराम व्यास, नीता कुमार, उमा शर्मा, शिवराज करदम, डॉ0 सुरेश प्रजापति, अर्चना तेला, रमेश शर्मा, दिनेश कुमार, एम. कुमार, सचिन सांखलकर, डॉ0 यविष्ठ कौशिक अंशिका तेला भाग लेंगे। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रात: दस से सांय सात बजे तक आम जन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। सभी कलापे्रमी व आमजन इसमें सादर आमंत्रित है।

error: Content is protected !!