भामाशाह नामांकन शिविर

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा लागू की गई भामाशाह योजना के तहत जिले के नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र को छोडकर भामाशाह नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार भामाशाह नामांकन शिविरों में लोगों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया जा रहा है।
नगरीय क्षेत्रों में नामांकन शिविर की तिथि एवं स्थान
अजमेर
वार्ड संख्या 2 का शिविर विश्राम स्थली पुष्कर रोड अजमेर में 27 अगस्त 2014 को आयोजित होगा।
ब्यावर
वार्ड संख्या 5 का राज. उ. प्रा. वि., नवीन मिल गेट, ब्यावर में 27 व 28 अगस्त 2014 को आयोजित होगा।
किशनगढ़
वार्ड संख्या वार्ड संख्या 3 का शिविर फख्र्र्र उस्मानियंा वि. गांधी नगर में 27 अगस्त 2014 आयोजित किया जाएगा।
पुष्कर
वार्ड संख्या 2 का शिविर पुरानी कोर्ट, पुष्कर में 27 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएग।
विजयनगर
वार्ड संख्या वार्ड संख्या 23 का शिविर सामुदायिक भवन चौसला में 1 व 2 सितम्बर 2014 को आयोजित किया जाएगा।
केकड़ी
वार्ड संख्या वार्ड संख्या वार्ड संख्या 5 का शिविर नगर पालिका मुख्यालय में 27 व 28 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएगा।
सरवाड़
वार्ड संख्या 3 का शिविर नगर पालिका मुख्यालय में 27 व 28 अगस्त 2014 का आयोजित किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन शिविर की तिथि एवं स्थान
अरांई
ग्राम पंचायत अरांई में ग्राम अजगरा में 27 व 28 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएगा।
भिनाय
ग्राम पंचायत भिनाय में ग्राम करांटी में 27 , 28 व 29 अगस्त 2014 को शिविर आयोजित किया जाएगा।
सिलोरा
ग्राम पंचायत सिलोरा में ग्राम करकेड़ी में 27 व 28 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएगा।
जवाजा
ग्राम पंचायत जवाजा में ग्राम बराखन में 27 व 28 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएगा।
मसूदा
ग्राम पंचायत मसूदा में ग्राम शेरगढ़ में 27 अगस्त 2014 का आयोजित किया जाएगा।
केकडी
ग्राम पंचायत केकड़ी में ग्राम घटियाली में 27 अगस्त 2014 को आयोजित किया जाएगा।
परिवारों की संख्या अवगत कराने हेतु निर्देश
अजमेर 26 अगस्त। जिला भामाशाह प्रबंधक एवं कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने भामाशाह योजना 2014 के तहत आयोजित नामांकन शिविरों की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार व नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार परिवारों की संख्या अवगत कराने हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए है।
श्री देथा के अनुसार भामाशाह नामांकन शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उपखण्ड अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में वार्ड के परिवारों की संख्या व जनसंख्या की जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएंगे। पंचायत समिति व नगरीय क्षेत्र के परिवारों की संख्या ज्ञात करने हेतु नरेगा जॉब कार्ड व राशन कार्ड में अंकित सूचनाओं से जानकारी एकत्र कर हॉर्ड कॉपी भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!