मेला क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश

अजमेर। जिला मजिस्टे्रट डॉ. आरूषि ए. मलिक ने अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला के दौरान      3 नवम्बर से 6 नवम्बर तक विभिन्न शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया कि लाईसेंसधारी श्री जितेन्द्र सिंह टांक की दुकान गनाहेडा, नागौर रोड गनाहेडा, नाला ग्राम गनाहेडा एवं गनाहेडा गोदाम, लाईसेंसधारी श्रीमती शीला देवी पत्नी रमेश की दुकान नागौर रोड बांसेली देवनगर, कानस देवनगर एवं सांसी बस्ती देवनगर तथा सुरेन्द्र कुमार की दुकान नागौर रोड ग्राम तिलोरा को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए है।

error: Content is protected !!