अजमेर। जिला उद्योग केन्द्र व जिला प्रशासन द्वारा अरबन हाट में शरद् क्राफ्ट मेले का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक किया जाएगा।
प्रबंधक अरबन हाट के अनुसार शरद् क्राफ्ट का शुभारंभ कल 12 दिसंबर को सांय 5 से होगा। मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, मार्बल हेण्डीक्राफ्ट, लकडी के खिलौने, रेडिमेड कपडे, सूट, हेण्डलूम वस्त्र, लाख का सामान, लेदर आईटम, जूट आईटम, आयुर्वेदिक उत्पाद समेत कई घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी। मेला प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।