जनसुनवाई में मिली राहत

अजमेर। राज्य सरकार के सम्पर्क समाधान कार्यक्रम के तहत गुरूवार को कलेक्टे्रट में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर कई परिवादियों की समस्याओं का समाधान किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए परिवादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अतिक्रमण, पेंशन, फौजदारी, बिजली, पानी, सड़क एवं अन्य मुद्दों पर अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के तुरन्त निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी, प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव एवं अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती दीप्ती शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!