अजमेर। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरूवार को ”माइक्रोवेव एण्ड एन्टीेना टेक्नोलोजीÓÓ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभागियों को माइक्रोवेव एवं एन्टीना तकनीक विषय पर सार्वगर्भित जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समन्वयक श्री संजीव यादव ने बताया कि कलकत्ता विश्वविद्यालय के रेडियो फिजिक्स एवं इलेक्ट्रोनिक विषय के प्रोफेसर डी. गुहा ने एन्टीना तकनीक की उत्पत्ति पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एन्टीना तकनीक की बुनियादी जानकारी एवं इसके सिद्घान्तों के बारे में भी जानकारी दी गई।
श्री यादव ने जानकारी दी कि कार्यशाला में उपस्थित करीब 30 संभागियों को विषय से संबंधित सिद्घान्तों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों ने एन्टीना एवं माइक्रोवेव तकनीक के बारे में शोधार्थियों का ज्ञानवद्र्घन किया। इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम.एम. शर्मा तथा श्री आर.एस. चौहान सहित अन्य अतिथियों मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।