अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने गुरूवार को पटेल मैदान में आगामी 15 दिसम्बर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल गुरूवार सायं पटेल मैदान पहुंची। उन्होंने अधिकारियों के साथ सभा स्थल एवं जनता के बैठने आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की यात्रा के मद्देनजर बड़ी संख्या में नागरिक पटेल मैदान आएंगे। नागरिकों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएं।
उनके साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी श्री सुनील छाबड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री हरफूल सिंह यादव, पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद श्री सम्पत सांखला, श्री घीसू गढ़वाल, श्री कैलाश कच्छावा, श्री राजेश घाटे एवं अन्य जन प्रतिनिध उपस्थित थे।