हिन्दी का नया न्यूज पोर्टल शुरू

17 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अजमेर से हिन्दी का एक न्यूज पोर्टल शुरू हुआ है। N365.in नाम के इस पोर्टल की शुरुआत ब्लॉगर एस.पी.मित्तल ने की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जब कम्प्यूटर पर क्लिक किया गया तो पोर्टल पर विघ्नहर्ता गणेश जी का चित्र सामने आया। पोर्टल के सम्पादक भारत भूषण और तारा पारीक ने बताया कि पोर्टल पर प्रदेश और देश की ताजा तरीन खबरे उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त भारतीय संस्कृति के अनुरूप विशेष लेख भी पढ़े जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम का on news.in का पोर्टल पहले से ही चल रहा है। शुभारंभ के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!