अजमेर। रविवार को दिनांक 10.1.2016 को शाम 6.00 बजे रेम्बल स्थित शिवमंदिर हॉल में रेम्बल रोड विकास समिति के और सर्वधर्म समन्वय मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता सेन्टर फार मीडिया रिसर्च एण्ड उवलपमेन्ट के निदेशक अनुराग सक्सैना रहंेगे। कार्यक्रम में सर्वधर्म संमन्वय मंच के संयोजक डा. मंसूर अली तथा कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम व्याख्यान का विषय राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, वर्तमान स्थिती के दुष्परिणाम और भविष्य दृष्टि रहेगा और इस कार्यक्रम में अजमेर के प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास समिति के अध्यक्ष सी.एम. सोनी करेंगे।
सचिव
गोपाल शर्मा