बढ़ाए फुले के विचारों और संकल्पों को आगे- कृषि मंत्राी प्रभु लाल सैनी

अजमेर, 3 जनवरी। कृषि, पशुपालन एवं कृषि विपणन विभाग मंत्राी श्री प्रभुलाल सैनी ने मंगलवार को सावित्राी बाई फुले जयन्ती समारोह में फुले दम्पत्ति के विचारों एवं समाज के प्रति संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ब्यावर स्थित सब्जी मण्डी तथा नयांगांव (बून्दी) की फल सब्जी एवं मटर मण्डी का नाम सावित्राी बाई फुले के नाम से करने की घोषणा की।
सावित्राी बाई फुले जाग्रती मंच के द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में श्री सैनी ने कहा कि फुले के विचार आज भी प्रासंगिक है इन विचारों का चिन्तन और मनन किया जाना चाहिए। सावित्राी बाई फुले जैसी महानायिका ने अपने जीवन में महिलाओं तथा उपेक्षित वर्ग के कल्याणार्थ कार्य किए थे। बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 19वीं सदी में समाज के अन्दर बहुत सी कुरितियां व्याप्त हो गई थी। ऐसे समय में फुले दम्पत्ति ने शिक्षा की अलख जगाकर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया। उनके दर्शन पर आज का आधुनिक समाज शोध कर रहा है। उनके विचार केवल एक समाज विशेष के भले के लिए नहीं होकर सम्पूर्ण मानव जाति के लिए थे। सत्य शोधक समाज के द्वारा उन्होंने छोटे तथा उपेक्षित वर्ग की चिन्ता की।
उन्होंने कहा कि सावित्राी बाई फुले जैसे महापुरूषों की जयन्ती मनाने के साथ-साथ उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाना होगा समस्त समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। फुले दम्पत्ति ने 19वीं सदी में कृषि के क्षेत्रा में नवाचार किए। जल प्रबंधन के बारे में विस्तृत विचार रखे किसान को उसकी पैदावार का सही मूल्य प्रदान करने की वकालात की। उनके इन कार्यों को सम्मान देने के लिए ब्यावर तथा नयागांव, बून्दी की सब्जी मण्डियों का नामकरण सावित्राी बाई फुले के नाम से करने की घोषणा की गई है।
कार्यक्रम में जरूररतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। शिक्षा के क्षेत्रा में विशेष कार्य करने वाली 125 महिलाओं को प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कृषि मंत्राी को 25 किलो की फुलो की माला पहनाकर अभिनंदित किया।
समारोह में ब्रह्मा मन्दिर के महन्त सोमपुरी, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया, नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, नगर परिषद ब्यावर की सभापति बबीता चैहान, सावित्राी बाई फुले जाग्रती मंच के संरक्षक त्रिलोकचंद इंदौरा एवं अध्यक्ष सुनिता चैहान, अरविंद यादव, सतीश सैनी, उपस्थित थे।

error: Content is protected !!