अजमेर, 31 जनवरी। वर्ष 2016-17 में पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रावृति के आॅन लाइन आवेदनों की शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर की जाने वाली स्क्रूटनी की अन्तिम तिथि वृद्धि कर दी गई है। अब दिनांक 08.02.2017 तक स्क्रूटनी का कार्य किया जा सकेगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यू.डी.खान के अनुसार शिक्षण संस्थाओं द्वारा निर्धारित अवधि (08.02.2017 तक) में आवेदन पत्रों की शत-प्रतिशत स्क्रूटनी की जानी है।