सांई गुरूमुखदास का वर्सी महोत्सव 29 अप्रेल को

अजमेर- श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर में सांई गुरूमुखदास का वर्सी महोत्सव 29 अप्रेल को धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जायेगा।
महन्त स्वरूपदास उदासीन ने बताया कि आयोजन में सांय 5 से 8 नितनेम ऐं सुखमनी का पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झण्डा साहिब (धर्म ध्वजा) पल्लव व आम भण्डारा का आयोजन किया गया है।
सन्त गौतमदास ने जानकारी दी कि श्री ईश्वर मनोहर सेवा समिति, स्वरूप मनोहर रिलिज्यस चैरीटेबल ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के कार्यक्रर्ता आश्रम में नियमित सेवायें देगें।

error: Content is protected !!