भजन जागरण एक शाम बाबा रामदेव के नाम आज

अजमेर। नगरा, अशोक नगर भट्टा स्थित श्री बाबा रामदेवजी के प्राचीन मंदिर में 30 अगस्त बुधवार को एक शाम बाबा रामदेव के नाम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई ख्यातनाम भजन गायक भजनों के माध्यम से बाबा रामदेव की आराधना करेंगे। अखिल भारतीय कोली समाज अजमेर की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष व वार्ड 33 की पार्षद रेखा पिंगोलिया ने बताया कि पूज्य नंदलाल पिंगोलिया और श्रीमती चमेली देवी पिंगोलिया की प्रेरणा स्मृति में बाबा रामदेव का जागरण 30 अगस्त को रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। जिसमें जोधपुर के कुलिष हंस, दिलशाद मनचला, प्रवीण जोधपुरी व नेहा मून्दडा एवं पार्टी की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर परिसर में बाबा रामदेव की नयनाभिराम झांकी सजाई जाएगी। डॉ. अनुज पिंगोलिया, सुमेर पिंगोलिया, दिनेश पिंगोलिया और निर्मल पिंगोलिया ने बताया कि जागरण के बाद 31 अगस्त को शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बडी संख्या में भक्तों को बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

error: Content is protected !!