यूनाइटेड अजमेर द्वारा पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव

आज दिनांक 30-8-17 को यूनाइटेड अजमेर द्वारा आयोजित पर्यावरणमित्र गणपति महोत्सव के छठे दिन ख़ूब धूमधाम से महाआरती व सांस्कृतिक संध्या मनायी गई ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर के ज़िला कलेक्टर श्री गौरव जी गोयल और विशिष्ठ अतिथि श्री मनोज मित्तल व श्री अनीश मोयल थे ।
आयोजन समिति के संयोजक संजय टाँक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गोपाल बंजारा की टीम ने विद्यमान क़ुरीतियों पर प्रहार करती प्रेरक नाट्य प्रस्तुति दी ।
अजमेरवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया ।
अंत में मुख्य अतिथि कलेक्टर साब ने ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे एक सार्थक पहल बताया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की माँग है । उन्होंने यूनाइटेड अजमेर की टीम को साधुवाद दिया कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को अपना लक्ष्य बनाया ।
अंत में यूनाइटेड अजमेर परिवार की ओर से अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।

error: Content is protected !!