राष्ट्रीय इंटक कांग्रेस ने मनाई गांधी जी व शास्त्री जी की जन्म जयंती

आज दिनांक 02.10.2017 – राष्ट्रीय इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में महात्मा गंाधी जी की व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व बंजरगगढ चौराहे पर गरीब बच्चो को फल व मिठाई बांटकर बनाई गई।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि गांधी जी को राष्ट्रपिता की उपाधि मिली हुई है। आज गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति पर राष्ट्रीय इंटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा गांधी भवन चौराहा व शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रृद्धासुमन अर्पित किये। समीर भटनागर ने बताया कि गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी। इसी के चलते आज कार्यकर्ता व पदाधिकारियो द्वारा उनके जन्मदिवस पर उनको याद किया गया व उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान प्रदेष महासचिव दीपक वर्मा, मोहसिन खान, यूथ इंटक के मुकेष सिंह रोठौड, सिद्वान्त सिंह शेखावत, राजवीर गुर्जर, अपूर्व शर्मा, ज्योतिराज सिंह रजावत, लव कुमार, मोनिल गोहिल, अकरम कुरैषी, भरत सिंह राणा, युवराज सिंह रजावत, दिव्य प्रताप, हरीष कुमार, वाहिद खान, जफर हासमी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!