अजमेर के वयोवृद्घ लेखक साखलकर का निधन

अजमेर। अजमेर के वयोवृद्घ लेखक, साहित्यकार एवं चित्रकार रत्नाकर विनायक साखलकर का आज सायं उनके आदर्शनगर स्थित निवास पर उनका देहांत हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सांय 7 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे आदर्शनगर स्थित शमशान घाट पर होगा। उल्लेखनीय है कि विगत 15 अक्टूबर को ही राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव के.के.पाठक, प्रसिद्घ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. सी.पी.देवल, प्रमुख साहित्यकार रामानंद त्रिपाठी, चित्रकार राम जैसवाल तथा हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक आर.डी.सैनी ने साखलकर को प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित किया था।

error: Content is protected !!