राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश जी ने भाजपा प्रबंधन टीम की बैठक ली

अजमेर 13 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अजमेर लोक सभा उपचुनाव प्रबंधन टीम व शहर जिला की आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसे राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश जी ने संगठन व चुनाव के संदर्भ में समीक्षा की और उन्होने प्रचार कार्यालय, सूचना सामग्री मीडिया व सोशल मीडिया के प्रमुखो से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। और उन्होने चुनाव कुशल प्रबंधन के बारे में सभी जानकारी दी व इस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में सभी को चुनाव की प्रकिया में जुट जाने के निर्देश दिये। विधान सभा वार सूचनाऐं पन्ना प्रभारी तक पहुचेे उसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
लोक सभा चुनाव प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासूदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमति अनिता भदेल, सामाजिक एवं अधिकारिता न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी, राजस्थान धरोहर प्रन्नोती संरक्षण प्राधिकरण ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्याक्ष प्रहलाद पंवार, शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, दक्षिण विधान सभा प्रभारी मेघराज लोहिया, कार्यक्रम प्रमुख श्री शिव शंकर हेडा (ए.डी.ए चैयरमैन), सभा प्रमुख श्री धर्मेन्द्र गहलोत (महौपौर) कार्यालय प्रभारी श्री किशन सोनगरा, वेद प्रकाश जोशी, कांति कुमार, श्री अशोक यादव, प्रचार प्रमुख श्री सोम रतन आर्य, संदीप गोयल, सूचना प्रमुख श्री अरविन्द शर्मा, मीडिया प्रमुख श्री कंवल प्रकाश, सोशल मीडिया प्रमुख श्री अनुपम गोयल, उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल, विकास सोनगरा, तिलक सिंह रावत, सुलोचना शुक्ला, सतीश बंसल, महामंत्री रमेश सोनी, जिला मंत्री रविन्द्र जसौरिया, संपत भाटी, देहात महामंत्री समरथ सिंह, रश्मि शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, सामग्री प्रमुख श्री पवन जैन, देवेन्द्र सिंह शेखावत, श्री नारायण सिंह, श्री नवीन सोगानी, सहित समस्त चुनाव प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया से रखें तालमेंल
भाजपा मीडिया समिति कि बैठक सम्पन्न

अजमेर 13 जनवरी। भाजपा लोकसभा उप चुनाव मीडिया सेन्टर की बैठक आज भाजपा चुनाव कार्यालय, सावित्री गर्ल्स हॉस्टल के सामने सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने मीडिया समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए चुनाव में मीडिया कि महत्ता को विस्तार से समझाया एवं भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के जनसंपर्क को जन जन तक पहुचाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ मिलकर विस्तृत जानकारी दें। बैठक को संबोधित करते हुए धरोहर एवं प्रोन्नती प्राधि. के अध्यक्ष आंेकार सिंह लखावत ने मीडिया समिति को मीडिया के सफल प्रंबधन के सूक्ष्म सूत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी दी, उन्होने कहा कि इस उपचुनाव की आने वाले मुख्य चुनाव में प्रमुख भूमिका रहेगी। अजमेर का यह उपचुनाव सारे देश के सामने आईने का काम करेगा तथा आज तक अजमेर में हुए चुनावों से अलग यह उप चुनाव देश में भाजपा की दिशा तय करने वाला उपचुनाव होगा।
प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा ने मीडिया सेन्टर कार्य समिति को उप चुनाव से संबंधित सभी बिन्दुओं को क्रमवार समझाते हुए उपचुनाव में मीडिया एवं पत्रकारों की भूमिका के विषय में विस्तार से चर्चा की एवं पत्रकारों से नियमित संपर्क मे रहने के दिशा निर्देश भी दिये।
बैठक में मीडिया सेन्टर प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी, सह प्रभारी मोहित जैन, अनिश मोयल, रामसुख गूर्जर, शेलेन्द्र शतरावला, जितेन्द्र मित्तल, रोहित यादव, रचित कच्छावा, मनोज सोलंकी, शेलेन्द्र गोयल, सूर्यप्रकाश शर्मा, भगवान वैष्णव, प्रकाश चौरसिया, तरूण तुनवाल व अंकित शर्मा मौजूद रहे।

कंवल प्रकाश किशनानी
लोकसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9829070059

error: Content is protected !!