स्वरोजगार ऋण परियोजनाओं के लिए आवेदन मांगे

अजमेर। अनुसूचित जाति जनजाति विकास सहकारी निगम द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वर्ग के लिए संचालित विभिन्न व्यावसायिक स्वरोजगार ऋण योजनाओं के लिए युवक-युवतियों से आवेदन मांगे गये हैं।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इसके तहत लघु ऋण वित्त, ग्रामीण व्यवसाय, ऑटोमोबाइल महिला समृद्घि, शिक्षा ऋण आदि योजनाओं में 77 युवकों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन पत्र कलक्टे्रट स्थित ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ कार्यालय से प्राप्त कर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2012 निर्धारित है।

error: Content is protected !!