हालात पर आंसू बहा रहा है दौलत बाग

अजमेर। अजमेर नगर में एकमात्र बाग दौलतबाग अपने हालात पे आंसू बहाने को मजबूर है। पिछले कई दशकों से दौलतबाग में सुबह के वक्त सैर-सपाटा और व्यायाम करने आ रहे लोगों का कहना है कि इस पार्क में न तो नियमित सफाई होती है और न ही यहां शौचालय की माकूल व्यवस्था है। जो शौचालय या मूत्रालय यहां बना है, उस पर भी ताला लगा हुआ है, जो शायद वीवीआईपी विजिट के वक्त ही खोलने के आदेश मिले हुए हैं। लिहाजा यहां रोजाना आने वाले सैकड़ों नागरिकों, जिनमें महिलांए भी शामिल हैं, उन्हें लघु शंका के लिए बाहर का रास्ता ढूंढऩा पड़ता है।
रोज सैर को आने वाले बुजुर्ग बताते हैं कि बाग में रोजाना देश विदेश से आने वाले पर्यटक झील को निहारते हैं और कड़वी यादें लेकर लौटते हैं। बाग में न तो पीने का पानी है और न ही सफाई की व्यवस्था। जगह-जगह जानवरों और खानाबदोश द्वारा फैलाई गई गन्दगी अजमेर के एकमात्र बगीचे को ग्रहण लगा रही है।

1 thought on “हालात पर आंसू बहा रहा है दौलत बाग”

Comments are closed.

error: Content is protected !!