अजमेर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को सायंकाल 6.30 बजे जवाहर रंगमंच पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्तिपूर्ण राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया है।