युवा उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर 26 अप्रेल से अरबन हाट में

अजमेर। जिला उद्योग केन्द्र एवं राजस्थान वित्त निगम के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 अप्रेल को प्रातः 10 से सायंकाल 5 बजे तक दो दिवसीय युवा उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर अरबन हाट वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबन्धक जी. के. बारूपाल ने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना में ऐसे युवा जिनका जन्म 1 अप्रेल 1978 को या इसके बाद हुआ हो और उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं हो, साथ ही आई.टी.आई या स्नातक उत्तीर्ण हांे आवेदन करने के योग्य समझे जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी को परियोजना के आधार पर ऋण प्राप्त करने के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। प्रतियोगिता उत्तीर्ण करने के बाद ऑन लाईन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।
इसमें एक हजार योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस योजना में 25 लाख रूपये से 90 लाख रूपये तक के ऋणों के लिए सभी प्रकार की योजनाएं योग्य मानी जाएंगी। युवा उद्यमी को अपने स्वयं का उद्यम खोलने के लिए परियोजना की लागत का 10 प्रतिशत वहन करना होगा, शेष 90 प्रतिशत ऋण राजस्थान वित्त निगम द्वारा 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के संबंध में अधिक जानकारी निगम की वेबसाईट ूूूण्तबिण्तंरंेजींदण्हवअण्पद से प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!