जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में 10-10 शैयाएं सुरक्षित रहेंगी

अजमेर। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 801वें उर्स में बाहर से आने वाले जायरीन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग, आइसोलेशन वार्ड में 10-10 शैयाएं सुरक्षित रखी जाएंगी।
अधीक्षक डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि इस संबंध में समस्त आचार्य एवं विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने विभाग वार्ड में 5-5 शैयाएं और पर्याप्त मात्रा में उपकरण और दवाइयों का प्रबन्ध भी रखें। उपअधीक्षक डॉ. विजय लक्ष्मी धाभाई को चिकित्सा व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

error: Content is protected !!