15 जुलाई तक अनुदानित दर पर पशु आहार मिलेगा

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने अजमेर जिले के अभावग्रस्त गांवों के एक लाख दस हजार 519 दुधारू व कृषि योग्य पशुओं को आगामी 15 जुलाई तक अनुदानित दर पर पशु आहार उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। पूर्व में यह स्वीकृति 30 जून तक के लिए दी गई थी। जिला कलक्टर ने दो किलो पशु आहार प्रतिदिन की दर से 7 रूपये प्रतिकिलो अनुदान पर दुग्ध उत्पाधक सहकारी समित्तियों के स्वीकृत पशु पोषण केन्द्रों के माध्यम से वितरित कराने की स्वीकृति दी है। अजमेर तहसील के 2908, केकड़ी के 1766, किशनगढ के 6161, रूपनगढ के 6729, सरवाड़ के 37122, भिनाय के 27062 तथा मसूदा तहसील के 28771 पशुओं को अनुदानित पशु आहार उपलब्ध होगा।

error: Content is protected !!