अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र अजमेर द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को सूचना केन्द्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
केन्द्र के जिला युवा समन्वय चौधरी धर्मपाल सिंह के अनुसार सम्मेलन में जिले के सक्रिय युवा मण्डलों से लगभग 200 युवा भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान प्रात: 11 बजे मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली के पश्चात् दोपहर 3 बजे युवा सेमीनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।