हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : जनचेतना से लोकतंत्र तक

बाबूलाल नागा

30 मई 1826 को जब पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से हिंदी के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू कियातब शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यह छोटा-सा प्रयास आने वाले समय में करोड़ों लोगों की आवाज बन जाएगा। वर्ष 2026 हिंदी पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक पड़ाव हैक्योंकि यह केवल 200 वर्षों का उत्सव नहींबल्कि लोकतंत्रजनसंघर्ष और अभिव्यक्ति की उस लंबी यात्रा का प्रतीक है जिसने समाज को दिशा देने का कार्य किया।

बाबूलाल नागा

हिंदी पत्रकारिता का जन्म सत्ता की प्रशंसा के लिए नहींबल्कि समाज को जागरूक करने और आमजन की आवाज बनने के लिए हुआ था। उस दौर में अंग्रेजी शासन के बीच हिंदी भाषी जनता तक सूचना पहुंचाना आसान नहीं था। संसाधनों की कमीआर्थिक संकट और सरकारी दबाव के बावजूद पत्रकारिता ने सच कहने का साहस नहीं छोड़ा। यही कारण है कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं रहीबल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता का आंदोलन बन गई।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पत्रकारिता ने अपने सबसे तेज और प्रभावशाली स्वरूप को देखा। अखबार उस समय हथियार हुआ करते थे और लेखनी क्रांति की भाषा बन चुकी थी। गणेश शंकर विद्यार्थीमाखनलाल चतुर्वेदीबाबूराव विष्णु पराड़कर और बाल गंगाधर तिलक जैसे पत्रकारों ने सत्ता से सवाल पूछने का साहस दिखाया। अंग्रेजी शासन समाचार पत्रों से डरता थाक्योंकि उसे पता था कि जागरूक समाज किसी भी सत्ता के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है। उस दौर की पत्रकारिता मिशन थीव्यवसाय नहीं।

आजादी के बाद पत्रकारिता से उम्मीद थी कि वह लोकतंत्र को मजबूत करेगीगांव-गरीब-किसान की आवाज बनेगी और सत्ता व जनता के बीच जवाबदेही का पुल तैयार करेगी। कुछ हद तक यह हुआ भी। हिंदी पत्रकारिता गांवों और कस्बों तक पहुंची। सामाजिक न्यायशिक्षास्वास्थ्यभ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को मुख्यधारा में लाया गया। पत्रकारिता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी पहचान मजबूत की।

लेकिन समय के साथ पत्रकारिता का चरित्र भी बदलता गया। बाजारवाद और कॉरपोरेट संस्कृति ने मीडिया संस्थानों की प्राथमिकताओं को प्रभावित किया। समाचार धीरे-धीरे उत्पाद” बन गए और दर्शक ग्राहक। खबरों की जगह सनसनी ने ले ली। टीआरपी और क्लिक की दौड़ में पत्रकारिता का मूल उद्देश्य पीछे छूटने लगा। आज कई मीडिया संस्थानों में यह तय होने लगा है कि कौन-सी खबर दिखाई जाएगी और कौन-सी दबा दी जाएगी। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता को नई ताकत भी दी है और नई चुनौतियां भी। आज मोबाइल फोन के जरिए कोई भी व्यक्ति सूचना का स्रोत बन सकता है। सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति को लोकतांत्रिक बनाया हैलेकिन इसी के साथ फेक न्यूजआधी-अधूरी जानकारी और प्रोपेगेंडा का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। बिना तथ्य जांचे खबरें वायरल हो जाती हैं और समाज में भ्रम पैदा करती हैं। ऐसे दौर में विश्वसनीय पत्रकारिता पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है।

आज सबसे बड़ा संकट पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर खड़ा हुआ है। जब मीडिया सत्ता के सवाल पूछने के बजाय सत्ता का प्रचार करने लगेजब गरीबों के मुद्दों की जगह स्टूडियो की चीख-पुकार सुर्खियां बनने लगेतब लोकतंत्र कमजोर होने लगता है। पत्रकारिता का काम सरकार का विरोध करना नहींबल्कि सच के पक्ष में खड़ा होना है। लेकिन जब सच पर बाजार और सत्ता दोनों का दबाव बढ़ जाएतब पत्रकारिता की परीक्षा शुरू होती है।

इसके बावजूद उम्मीद खत्म नहीं हुई है। देश के छोटे कस्बोंगांवों और दूरदराज क्षेत्रों में आज भी ऐसे पत्रकार मौजूद हैं जो सीमित संसाधनों में जनसरोकार की पत्रकारिता कर रहे हैं। ग्रामीण पत्रकारिता आज भी समाज की असली तस्वीर सामने लाने का काम कर रही है। किसान की आत्महत्यादलित उत्पीड़नजल संकटबेरोजगारी और स्थानीय भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे अक्सर वैकल्पिक मीडिया के पत्रकार ही उठाते हैं। यही पत्रकारिता की असली ताकत हैजो लोकतंत्र को जिंदा रखती है।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होना आत्ममंथन का अवसर भी है। यह समय केवल उपलब्धियों का जश्न मनाने का नहींबल्कि यह तय करने का है कि आने वाले वर्षों में पत्रकारिता किस दिशा में जाएगी। क्या मीडिया जनता की आवाज बना रहेगा या केवल बाजार और सत्ता का माध्यम बनकर रह जाएगाक्या पत्रकारिता जनपक्षधरता बचा पाएगीक्या सच अब भी खबरों का केंद्र रहेगायही वे सवाल हैं जिन पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।

तकनीक बदल सकती हैमाध्यम बदल सकते हैंलेकिन पत्रकारिता का मूल धर्म नहीं बदल सकता। पत्रकारिता की असली ताकत उसकी निष्पक्षतासंवेदनशीलता और जनविश्वास में होती है। यदि मीडिया जनता का भरोसा खो देता हैतो लोकतंत्र की बुनियाद भी कमजोर होने लगती है।

हिंदी पत्रकारिता के इन 200 वर्षों की यात्रा संघर्षसाहस और सामाजिक जिम्मेदारी की कहानी है। यह यात्रा हमें सिखाती है कि पत्रकारिता केवल पेशा नहींबल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। जब कलम सच लिखती हैतब समाज जागता है और जब समाज जागता हैतब लोकतंत्र मजबूत होता है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उन सभी पत्रकारोंसंपादकों और लेखकों को नमनजिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को दिशा दी। साथ ही नई पीढ़ी के पत्रकारों से उम्मीद है कि वे तकनीक और बाजार के इस दौर में भी पत्रकारिता के मूल्यों को बचाए रखेंगे। क्योंकि अंततः पत्रकारिता का सबसे बड़ा धर्म सत्ता नहींबल्कि सच और समाज होता है। (लेखक भारत अपडेट के संपादक हैं)

संपर्क : वार्ड नंबर 1, जोबनेरजिला जयपुर मो. 9829165513

error: Content is protected !!