स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि – गंगवाल सामाजिक सेवा ही सबसे बड़ी सेवा*-पंचोली

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र द्वारा पंचशील बी-ब्लॉक स्थित राजकीय ओपन जिम में उपयोग हेतु रबर टाइल्स भेंट की गईं। इन टाइल्स के लगाने से जिम में व्यायाम करने वाले लोगों को चोट लगने की संभावना कम होगी तथा जिम की सुरक्षा एवं उपयोगिता बेहतर होगी।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि यह सेवा कार्य जनहित एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
उद्यान का रखरखाव महिला जागृति मंच, अजमेर द्वारा किया जा रहा है, इसलिए रबर टाइल्स महिला जागृति मंच को हस्तांतरित की गईं।
महावीर इंटरनेशनल से कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, विजय जैन पाण्ड्या एवं निकिता पंचोली ने सहभागिता निभाई।
महिला जागृति मंच, अजमेर से पूजा तोलवानी (अध्यक्ष), स्मिता सेन, सीमा भाटिया, सोनी चौहान एवं सुमन अग्रवाल ने सहभागिता की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!