डॉक्टर आफरीदी पर हत्या का मामला दर्ज

DrShakeelAfridiइस्लामाबाद। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का सुराग लगाने में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

खैबर एजेंसी में बारा निवासी नसीबा गुल ने यह मामला पांच महीने पहले डॉक्टर शकील आफरीदी के खिलाफ दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आफरीदी ने सर्जन न होते हुए भी अवैध रूप से उसके बेटे सलमान आफरीदी की सर्जरी की जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बारा स्थित अपने क्लीनिक में 2007 में यह सर्जरी की थी।

डॉक्टर के वकील समीउल्ला आफरीदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह सर्जन नहीं हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे इस बात का पता लगाएं कि क्या वास्तव में यह सर्जरी उन्होंने ही की। प्रतिबंधित आतंकी समूह से संबंध रखने के आरोप में पेशावर की जेल में बंद डॉक्टर आफरीदी के खिलाफ मामले की सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है। मामले की सुनवाई जेल में ही होगी।

error: Content is protected !!