24 भारतीय मछुआरों को किया रिहा श्रीलंका ने

s1भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों के मुद्दे पर प्रस्तावित बातचीत से पहले द्वीप देश में मन्नार की एक अदालत ने आज 24 भारतीय मछुआरों को रिहा करने और उनकी पांच नौकाओं को छोड़ने का आदेश दिया। श्रीलंका की एक अन्य अदालत ने कल तमिलनाडु के 116 मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिये थे। इन मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा क्षेत्र को कथित रूप से पार करने और द्वीप देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

error: Content is protected !!