भारत-चीन युद्ध के बारे में नहीं जानते 80 फीसदी चीनी

चीन के 80 फीसदी लोगों को भारत से 1962 में हुए युद्ध के संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं इतने ही फीसद लोग भारत को लेकर सकारात्मक रुख रखते हैं। इसके साथ ही अधिकांश चीनी यह चाहते हैं कि दोनों पड़ोसी देशों को विवादों की छाया से बाहर निकलना चाहिए।

भारत-चीन के बीच युद्ध के पचास वर्ष पूरे होने के मौके पर स्टेट-रन ग्लोबल टाइम्स द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि केवल 15 फीसद चीनियों को उस युद्ध के बारे में पता है। सर्वे का मकसद यह जानना था कि 1962 के युद्ध को चीनी किस रूप में याद करते हैं और भारत के बारे में अब उनकी क्या राय है। आश्चर्यजनक रूप से अमेरिकी एजेंसी के नकारात्मक परिणाम के उलट प्रतिक्रिया सकारात्मक मिली।

सर्वे के अनुसार, 80 फीसद से ज्यादा चीनी भारत के बारे में तटस्थ और सकारात्मक रुख रखते हैं। वहीं अधिकांश का मानना है कि दोनों पड़ोसी मुल्कों को युद्ध की काली छाया से दूर रहना चाहिए।

भारत के बारे में उनके क्या विचार हैं, इस प्रश्न के जवाब में 78 फीसद लोगों ने अपना तटस्थ रुख दर्शाया। जबकि मात्र 16.4 फीसद लोगों ने भारत को नापसंद किया। सर्वे में कहा गया है कि लगभग 40 फीसद को लोगों को लगता है कि भारत-चीन सीमा पर सैन्य संघर्ष की संभावना है जबकि 39 फीसद से ज्यादा लोगों की इसकी संभावना कम दिखती है। वहीं लगभग 17 फीसद लोगों ने ऐसी किसी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। 61 फीसद लोग भारत-चीन के बीच सामान्य या अच्छा मानते हैं जबकि 34 फीसद से ज्यादा लोगों ने दोनों देशों के मनमुटाव में स्थिरता है।

गौरतलब है कि इससे पहले एक अमेरिकी एजेंसी पीइडब्ल्यू के सर्वे में यह कहा गया है कि 62 फीसद चीनियों की भारत को लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं जबकि 23 फीसद लोग ही भारत के पक्ष में हैं।

error: Content is protected !!